close
धर्म-ज्योतिष

राशिफल : 01 अक्टूबर : कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

आज सूर्य कन्या राशि में विद्यमान रहेगा और चन्द्रमा मकर राशि में रहेगा। इन दोनों को आज श्रवण नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए आपको बताते हैं आज के राशिफल के बारे में….

मेष :-

मेष राशि के जातकों के लिए नौकरी-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं, अच्छे समय का लाभ उठाएं।

वृष :-

वृष राशि के जातक आज ऑफिस में नए अधिकार मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे, धैर्यपूर्वक काम करें, सफलता मिलेगी।

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक आज दूसरों की आलोचना करने से बचें, रिश्ते खराब हो सकते हैं।

कर्क :-

कर्क राशि के जातक अगर बेराजगार चल रहे हैं तो उनके लिए आज रोजगार प्राप्ति के योग बन रहे हैं, मौके का फायदा उठाएं।

सिंह :-

सिंह राशि के जातकों को आज पारिवारिक और व्यवसायिक जिम्मेदारी एक साथ निभानी पड़ेगी, आप दोनों जिम्मेदारियां सफलता पूर्वक निभाने में सफल होंगे।

कन्या :-

कन्या राशि के जातक आज अगर नया व्यवसाय शुरू करने जा रहे हैं तो इसके लिए समय उत्तम है। किसी वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने पर जीत मिलेगी।

तुला :-

तुला राशि के जातक आज अपने आस-पास के खुशनुमा माहौल से प्रसन्न रहेंगे, स्वयं को सिद्ध करने के अवसर भी मिलेंगे।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, सफलता के लिए मन लगाकर कार्य करें।

धनु :-

धनु राशि के जातकों का धन आज पुरानी देनदारी चुकाने और घरेलू सामान की शॉपिंग करने में खर्च होगा, अनावश्यक खर्च करने से बचें।

मकर :-

मकर राशि के जातक आज पूरे दिन व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे, पुराने दोस्तों के अचानक मिलने से खुश होंगे।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातक अगर नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उन्हें रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं, अवसर का लाभ उठाने के लिए पूरा प्रयास करें।

मीन :-

मीन राशि के जातकों के लिए धन-लाभ के योग बन रहे हैं, वहीं किसी धार्मिक कार्य में भी भाग लेना पड़ सकता है।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author N D Joshi

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login