close
वायरल

इलाहाबाद: लगे राहुल गांधी के पोस्टर बाहुबली बन कर रहे नोटबंदी के रावण..

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में कांग्रेस नेताओं ने वियजदशमी के अवसर पर पोस्टर लगाए हैं। यहां कांग्रेस नेता अपने ही अंदाज में विजयदशमी मना रहे हैं। दरअसल यहां कांग्रेस नेताओं ने अपनी पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टर लगाए हैं। ये पोस्टर बाहुबली के अंदाज में हैं। दरअसल पोस्टर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथों में तीर कमान है और सामने नोटबंदी का रावण है।

दोनों तीर कमान से नोटबंदी के रावण का दहन करते नजर आ रहे हैं। ये पोस्टर इलाहाबाद के कांग्रेस नेता हसीब अहमद और त्रिभुवन तिवारी की ओर से दशहरे के मौके पर जारी किया गया है। इस पोस्टर में राहुल गांधी और प्रियंका की तस्वीर के साथ मोटे मोटे अक्षरों में नोटबंदी, जीएसटी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी, झूठ, फरेब, धोखा, जुमलेबाजी, हिटलरशाही के रावण को दहन करने की बात लिखी गई है।

इस पोस्टर में राहुल और प्रियंका के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी दिखाया गया है। साथ ही इस पोस्टर में यूपी के कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी को भी जगह मिली है। साथ ही पोस्टर में कांग्रेस नेताओं की ओर से विजयदशमी की शुभकामना दी गई है।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : popular

The author N D Joshi

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login