close
क्राइम

पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के शंकरगढ़ क्षेत्र से पति की हत्या के आरोप मे पत्नी और उसके प्रेमी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शंकरगढ़ क्षेत्र के बरगड़ी गांव निवासी रामसखा की एक सप्ताह पूर्व रात में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

पुलिस को जानकारी मिली की रामसखा और उसकी पत्नी नगीना देवी के बीच एक सप्ताह पूर्व झगड़ा हुआ था। उसके बाद से उसका पता नहीं चला। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि नगीना देवी का गांव के ही रामानंद के साथ प्रेम संबध हैं। रामसखा की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार होने के प्रयास में गांव के बाहर सडक़ किनारे खड़ी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी रामानंद ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि नगीना देवी के कहने पर ही उसने 24 सितम्बर की रात रामसखा को सोते समय गोली मारी थी। दोनों ने स्वीकार किया कि रामसखा प्रेम में बाघा बन रहा था। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author N D Joshi

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login