close
क्राइम

गोवा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, चार लोग गिरफ्तार

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

पणजी। गोवा के पणजी में पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसे एक दंपती को सरोगेसी के लिए बेचने के मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि सत्यवान नाईक, तसलीम हमीज, सोहेब अफ्रीदी और उसकी पत्नी सलद अफ्रीदी को गिरफ्तार किया गया है जबकि मुख्य आरोपी मोतीराम गांवकर फरार है। सत्यवान ने पीड़तिा के साथ दोस्ती की और उसका मोतीराम गांवकर से परिचय कराया। सत्यवान और मोतीराम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

सत्यवान और मोतीराम को जब पीड़तिा से खतरा महसूस होने लगा तो उन्होंने तसलीम की मदद से उसे बिहार निवासी अफ्रीदी दंपती को बेच दिया। आरोपियों ने पीड़िता को वयस्क दिखाने के लिए उसका फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड भी बनवा रखा था। उन्होंने नाबालिग के बदले दंपती से 1.5 लाख रुपये लिए थे।

पीड़िता ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। उसके माता-पिता ने वास्को स्थित गैर सरकारी संगठन अर्ज से संपर्क किया जिसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author ramniwas

reporter chhotikashi dot com

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login