close
खाना खजाना

स्वाद में बेमिसाल सूजी की कुरकुरी जलेबी इस तरह बनाये

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

सूजी की कुरकुरी जलेबी, स्वाद में बेमिसाल लगती है। इसके लिए आपको ये सामग्री आवश्यक है। सूजी – 1 कप (180 ग्राम) , मैदा – 1/4 कप (25 ग्राम) , फैंटा हुआ दही – ½ कप ,बेकिंग पाउडर – ½ छोटी चम्मच अॉरेन्ज फूड कलर – ½ पिंच ,चीनी – 1.5 कप (400 ग्राम) नींबू – 1 छोटी चम्मच ,इलायची – 4 (पाउडर बना लीजिए) ,घी – तलने के लिए

विधि
एक बड़े प्याले में सूजी निकाल लीजिए इसमें मैदा, फूड कलर और आधा कप दही डालकर मिला लीजिए। फिर इसमें 3/4 कप पानी डालकर गाढा़ बैटर तैयार कर लीजिए। तैयार मिश्रण को 20 से 25 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि सूजी अच्छे से फूलकर तैयार हो जाए।
चाशनी बनाएं
चाशनी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में 1.5 कप चीनी और 1 कप पानी और 2 टेबल स्पून पानी और डालकर पकने के लिये रख दीजिए। चीनी को तब तक पकाइए, जब तक वह पूरी तरह स‌े पानी में घुल न जाए। थोड़ी-थोड़ी देर में चाशनी को चलाते रहें। चीनी पानी में घुलने के बाद चाशनी को चैक कर लीजिए चमचे से 1- 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिए। इसके ठंडी होने के बाद, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही हो तो, चाशनी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए।
चाशनी में कुटी हुई इलाइची पाउडर मिक्स कीजिए और 1 छोटी चम्मच नींबू का रस‌ मिला लीजिए जिससे कि चाशनी जमेगी नहीं।

जलेबी बनाएं
जलेबी का मिश्रण अच्छे से फूलकर सैट होकर तैयार है. इसमें बेकिंग पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए। पैन में घी डालकर गरम कीजिए। जलेबी बनाने के लिए एक कोन लीजिए। आप चाहें तो कोई पॉलीथीन में बैटर भरकर भी जलेबी बनाई जा सकती है।
कोन को थोड़ा- थोड़ा दबाते हुए इसकी धार को हाथ से -गोल गोल चलाते हुये कढ़ाही में डालिये और जलेबी का आकार दीजिये, जितनी जलेबी कढ़ाही में आ जाय उतनी जलेबी डाल दीजिए। जलेबी को पलट-पलट कर अच्छी क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए।
गरमा गरम स्वादिष्ट सूजी की कुरकुरी जलेबी बनकर तैयार हैं, इसे परोसिये और इसके स्वाद का मजा लीजिए।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author Chouhan

Reporter

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login