देहरादून। एक युवक ने अपनी पत्नी को 3 बार तलाक बोला और घर से निकाल दिया। पुलिस ने अब उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, देहरादून जनपद के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में अपराधियों ने महिला से 10 साल पहले निकाह किया था। जिसके बाद उनके 3 बच्चे हुए। महिल का आरोप है कि इसके बाद ससुरालवालों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू किया।
पति आए दिन उससे बिना किसी बात के मारपीट करने लगा। जब उसने विरोध करना चाहा तो तलाक देने की धमकी देता था। महिला के अनुसार, बच्चों की फिक्र सोचकर वह चुप हो जाती थी।
महिला ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले पति ने सिर्फ उससे मारपीट ही नहीं की। 3 बार तलाक बोलकर घर से भी निकाल दिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के बीच बातचीत कराकर घर भेज दिया।
लेकिन, 27 जून की रात को एक बार फिर महिला थाने पहुंची और बोली कि उसके पति ने उसे एक बार फिर घर से निकाल दिया है। थानाध्यक्ष दिलबर नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति को शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया गया है
युवक ने 3 बार तलाक बोलकर पत्नी को निकाला घर से बाहर
Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.
Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.




