close
देश

मेगास्टार ‘बिग-बी’ सहित उद्योग जगत की मशहूर हस्तियां आज रात होगी संसद के GST सत्र में शामिल

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

नई दिल्ली। संसद के केन्द्रीय कक्ष में 30 जून की मध्यरात्रि सितारों से जगमगाती रात होगी। इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन से लेकर उद्योग जगत की जानी-मानी हस्ती रतन टाटा और स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर उपस्थिति होंगी। इसके अलावा और भी कई मशहूर हस्तियां इस अवसर पर केन्द्रीय कक्ष की शोभा बढ़ा रही होंगी जब आजादी के बाद के सबसे बड़े कर सुधार माल एवं सेवाकर (जीएसटी) की शुरुआत की जाएगी।
1997 में आजादी की स्वर्ण जयंती के अवसर पर संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था जिसमें मध्यरात्रि का कार्यक्रम आयोजित किया गया था लेकिन इस बार यह संसद के केन्द्रीय कक्ष में भव्य कार्यक्रम होगा जिसे इस महत्वपूर्ण कर सुधार की शुरुआत के लिए चुना गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित होंगे। 14 अगस्त 1947 की रात को भी ऐसा जश्न मनाया गया था।
14 अगस्त 1972 को जब आजादी मिले 25 साल पूरे हुए तो इस मौके पर भी संसद का मिडनाइट सेशन बुलाया गया था उस वक़्त इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच डी देवगोड़ा को भी इस नई कर प्रणाली की शुरुआत के एतिहासिक क्षण पर आमंत्रित किया गया है। माना यह भी जा रहा है कि जीएसटी के लागू होने से 2,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था को नया आकार देगी। कांग्रेस पार्टी ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। समझा यह भी जा रहा है कि छोटे, मध्यम और व्यापारियों को होने वाली कठिनाई को देखते हुए कांग्रेस ने बहिष्कार का फैसला लिया है।
रात 11 बजे शुरू होगा मिडनाइट सेशन-
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत 30 जून को रात 11 बजे होकर मध्यरात्रि तक यह कार्यक्रम चलेगा जिसके साथ ही देश में माल एवं सेवाकर व्यवस्था शुरू हो जाएगी। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी मंच पर विराजमान होंगी। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भी उपस्थित होंगे और राज्यों से भी अनेक गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author Chouhan

Reporter

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login