close
राज्य

राजस्थान के इस मंत्री ने कहा लूले-लगड़ों का देश है भारत

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

जयपुर। राजनेता हमेशा से ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन नेताओं और मंत्रियों की बोली पर कोई लगाम नहीं लगा सकता। अगर इन्हे कोई कुछ कहता है तो ये अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की कोशिश करते हैं। पूरे देश में ही नेता अपने बयानों के कारण हमेशा किसी ना किसी को आहत पहुंचाते रहते हैं।

एक ओर यूपी में सपा नेता आजम खान के बयान पर बवाल मचा हुआ है तो वहीं अब राजस्थान के एक मंत्री ने दिव्यांगों पर बयान देकर उन्हे आहत पहुंचाई है। राजस्थान के इंडस्ट्रीज मिनिस्टर राजपाल सिंह शेखावत ने अपने बयान से दिव्यांगों का अपमान किया है। मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भारत को लूले-लंगड़ों का देश बताया है।

मंत्री शेखावत ने सांख्यिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सबसे ज्यादा लूले-लंगड़े भारत में ही रहते हैं। दिव्यांगों का अपमान करने वाले बड़बोले मंत्री कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। सरकार इन दिव्यांगों व गरीबों के लिए क्या कर रही है इसके बारे में बताने के बजाए मंत्री ने भारत की गरीबी और दिव्यांगों के अपमान के बारे में ही ज्यादा बोलते नजर आए।

गौरतलब है कि राजस्थान की वसुंधरा सरकार में कई मंत्री और विधायक अपने बड़बोले बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। जिसके कारण एक ओर जहां सरकार की छवि खराब होती है तो वहीं दूसरी ओर लोग ऐसे बयानों से आहत होते है।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author Chouhan

Reporter

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login