close
देश

दिल्ली के 55 में से 43 मैकडॉनल्ड रेस्तरां बंद, मुश्किल में 1700 कर्मचारी, लोगों में छाई मायूसी

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

बोर्ड ऑफ कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (सीपीआरएल) ने गुरुवार(29 जून) को एक बड़ा कदम उठाते हुए राजधानी दिल्ली में चल रहे 55 में से 43 मैकडॉनल्ड रेस्तरां बंद करने का फैसला किया। सीपीआरएल और अमेरिकी मैकडॉनल्ड के बीच 50-50 फीसदी साझेदारी का ज्वाइंट वेंचर है। इस फैसले से करीब 1,700 कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। लिहाजा कर्मचारी इस फैसले के विरोध में सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। हालांकि, मैकडॉनल्ड ने उन्हें निलंबन के दौरान भी वेतन देने का भरोसा जताया है। कहा जा रहा है कि रेस्तरां बंद करने का फैसला निश्चित रूप से मैकडॉनल्ड को नुकसान पहुंचाएगा।

वर्ष 2013 में पिज्जा ब्रैंड डॉमिनोज ने कंपनी को कड़ी टक्कर देकर और देश में क्विक सर्विस रेस्तरां के मामले में पहला स्थान प्राप्त कर लिया था। सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से अंतर्कलह चल रही है। रेस्तरां बंद करने की घोषणा बुधवार सुबह बोर्ड बैठक के दौरान की गई। सीपीआरएल उत्तर और पश्चिम भारत में फास्ट फूड चेन का संचालन करती हैं।

लोगों का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे कर्मचारी रेस्तरां बंद होने की खबर दिल छुपाए काम में जुटे हैं। वहीं, गुरुवार को दोपहर में मैक-डी में मौजमस्ती के लिए आए कुछ युवकों को जैसे ही दिल्ली में इस रेस्तरां के बंद होने की खबर मिली, वो मायूस हो गए।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author dheeraj

Reporter, ChhotiKashi Dot Com

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login