close
देश

GST@ होगी अच्छे दिनों की शुरूआत?

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

देशभर में आज आधी रात बाद GST कानून लागू होने जा रहा हैं, ऐसे में कारोबारियों के साथ-साथ आम जनता में कौतूहल का विषय बना हुआ हैं GST। हर कोई ये सोच में डूबा हुआ हैं आखिर ये GST हैं क्या चीज? GST लागू होने से पहले कपड़ा व्यापारियों ने हड़ताल शुरू कर दी हैं, उन्होंने 27 जून से 30 जून तक बंद का आव्हान किया हैं। वहीं केन्द्र सरकार आज GST कानून को लागू करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। आपको बता दे कि आज मध्य रात्रि GST की ऐतिहासिक शुरूआत होगी। स्वतंत्रता पश्चात भारत का सबसे बड़ा कर सुधार, माल और सेवा कर (GST) का आज मध्यरात्रि को संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित समारोह में शुभारंभ किया जाएगा।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और डॉ.मनमोहन सिंह इस समारोह में शामिल होंगे।

ये करेंगे समारोह में शिरकत
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा, अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, सोली सोराबजी, केके वेणुगोपाल और हरीश साल्वे भी जीएसटी लॉन्चिंग के अवसर पर उपस्थित रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, आरबीआई के गवर्नर ऊर्जित पटेल, आरबीआई के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन, बिमल जालान और डी सुब्बाराव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

GST लॉन्चिंग का प्रोग्राम
-30 जून को रात 11 बजे GST पर स्पेशल सेशन की शुरूआत होगी।
-11 बजे वित्त मंत्री अरुण जेटली अपने भाषण की शुरूआत करेंगे, उसके बाद GST पर एक फिल्म दिखाई जाएगी।
-11.15 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण होगा
-11.45 पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी देश को संबोधित करेंगे

GST सभी के लिए फायदेमंद
-आसान कर अनुपालन
-घर परिवार के लिए वरदान
-एक आर्थिक भारत का निर्माण
-आसान कर व्यवस्था
-अर्थव्यवस्था के लिए लाभदायक
-व्यापार और उद्योग के लिए फायदे

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author dheeraj

Reporter, ChhotiKashi Dot Com

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login