close
बाल गोपाल

गणपति को प्रसन्न करने के लिए आज 108 बार करें इस मंत्र का जाप

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

भगवान गणेश सभी के दुःखों को दूर करने वाले हैं। प्रसन्न होने पर भगवान गणेश भक्तों की सभी मन्नतें पूरी करते हैं। किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। बुधवार भगवान गणेश की उपासना के अलावा बुध ग्रह, जो बुद्धि व धन का कारक भी माना गया है, इसके दोष शमन का भी दिन है। बुद्धि दोष या धन का अभाव जीवन में असफलता और दुखों का कारण बन सकता है। इसलिए शास्त्रों में इस दिन बुध दोष शांति और गणपति को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग उपाय बताए गए हैं, जो आसान भी हैं और बुद्धि व धन की कामनाओं की सिद्धि के लिए बेहतर भी हैं।
बुधवार के दिन करें ये उपाय –

बुधवार के दिन भगवान गणपति के अलावा माता दुर्गा की मंत्र उपासना करें।

बुधवार के दिन ऊँ बुं बुधाय नमः इस सरल मंत्र का पाठ स्फटिक माला से 108 बार करें।

बुधवार के दिन बुध ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान करें। जैसे – हरा कपड़ा, घी, कांसा, कर्पूर, दक्षिणा व मिश्री आदि।

बुधवार के दिन गाय माता की पूजा करें और रोटी में गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।
बुधवार के दिन भगवान गणेश को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। दूर्वा की माला या गुड़ के लड्डू का भोग लगाएं।

इस दिन अक्षत, फूल, मोती, सोना डालकर भगवान गणेश को स्नान कराएं। ऐसा करना शुभ और मंगलकारी होता है।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author N D Joshi

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login