close
स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिए बड़ा फायदेमंद है सिंघाड़ा

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

सिंघाडा एक त्रिकोने आकार का फल होता है और यह यह स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभकारी है। क्योंकि ये फल पौष्टिक और विटामिन युक्त है। जैसे-जैसे सर्दियों का मौसम आने लगता है बाजार में इनकी आवक बढ़ जाती है। सिंघाड़ा हर बाजार में आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन अभी तक आपने सिंघाड़े को सिर्फ एक फल समझ कर खाया होगा।

लेकिन क्या आपको पता है कि सिंघाड़ा आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है। वैसे सिंघाड़े को फल के रुप में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कुछ लोग सिंघाड़े के आटे का भी उपयोग करते है। सिंघाड़े में विटामिन ए, बी और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह खनिज लवण और कार्बोहाइड्रेट युक्त भी होता है। तो आइए आज हम आपकों बताते है कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद है।

1. सिंघाडा में टैनिन, सिट्रिड एसिड, एमिलोज, प्रोटीन, फैट, फास्फोराइलेज, थायमाइन, विटामिन्स-ए, सी और मैग्नीज आदि तत्व मौजूद होते हैं।

2. आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी सिंघाड़ा लाभदायक होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए सही मात्रा में पाया जाता है।

3. जिस व्यक्ति को खरोच लग जाए और खून बहुत ज्यादा निकल रहा हो तो उसे खूब सिघाड़े खाने चाहिए, सिघाड़े में रक्त स्तंभक का गुण भी पाया जाता है।

4. पीलिया के मरीज इसे कच्चा या जूस बनाकर ले सकते हैं। यह शरीर से जहरीले पर्दार्थों को बाहर निकालने में काफी मददगार होता है।

5. आपकी मांसपेशियां कमजोर हैं या शरीर में दुर्बलता हो तो आप नियमित सिंघाडे का सेवन करें ऐसा करने से शरीर की दुर्बलता और कमजोरी दूर होती है।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author ramniwas

reporter chhotikashi dot com

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login