आज करवाचौथ का त्योहार है। यह त्योहार राम रहीम के लिए कभी बहुत खास हुआ करता था। राम रहीम इस समय अपने कुकर्मों का फल भुगत रहा है। वो जेल की हवा खा रहा है, साथ ही उसकी चहेती हनीप्रीत भी हवालात में बंद है।
करवा चौथ के दिन लाखों की संख्या में साध्वियां राम रहीम के लिए व्रत रखा करती थीं। गुरमीत राम रहीम कहने को तो भक्तों के पिताजी थे लेकिन महिलाएं उनके लिए व्रत बिल्कुल वैसे रखती थीं जैसे कि अपनी पति ते लिए कोई सुहागन रहती है।
राम रहीम खुद अपनी सलामती के लिए महिलाओं से व्रत रखने को बोलता था। राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो खुद महिला समर्थकों को व्रत खुलावाता हुआ नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि हनीप्रीत भी राम रहीम के लिए व्रत रहा करती थी लेकिन इस बार तो राम रहीम का करवा चौथ सूखा जाने वाला है। इस साल जेल में करवा चौथ के लिए राम रहीम भव्य आयोजन नहीं करवा पाएगा।