मुंबई: टीवी सीरियल “जस्सी जैसी कोई नहीं” से करियर की शुरुआत करने वाली मशहूर एक्ट्रैस मोना सिंह आज 37 साल की हो गईं हैं। वह उस वक्त विवादों में आ गई थीं जब उनका एक अश्लील एमएमएस लीक हुआ था। दरअसल, साल 2013 में उस वक्त सनसनी मच गई जब इंटरनेट पर एक एमएमएस लीक हुआ जिसमें एक महिला आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रही थी। कहा गया कि क्लिप में नजर आने वाली महिला एक्ट्रेस मोना सिंह ही हैं। हालांकि मोना सिंह का कहना है कि उस क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इस सिलसिले में उन्होंने मुंबई पुलिस में केस भी दर्ज कराया था। बता दें कि करीब 15 रियलिटी शो का हिस्सा रहीं मोना सिंह अपने पहले ही टीवी सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से रातों रात सेलिब्रिटी बन गई थीं। आज फिल्म इंडस्ट्री में भी इनका नाम है। मोना सिंह फिल्म ‘थ्री इडियट्स’, ‘उटपटांग’ और ‘जेड प्लस’ में भी नजर आ चुकी हैं। मोना सिंह का जन्म पुणे में 8 अक्टूबर 1981 को हुआ। जल्द ही वह रोनित रॉय के साथ एकता कपूर के एक सीरियल में दिखेंगी।
जब अपने न्यूड MMS के कारण डिप्रेशन में चली गई थी मोना सिंह, इस सीरियल से मिली थी पहचान
Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.
Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.