close
वायरल

भारतीय नौसैनिक जेंडर चेंज करवा बन गया लडकी, गंवानी पडी नौकरी

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने एक नाविक को सेक्स चेंज कराने के कारण अपनी नौकरी गंवानी पडी। इस नौसेना के नाविक का नाम मनीष गिरी है। मनीष गिरी ने अपनी छुट्टियों के दौरान किसी प्राइवेट अस्पताल में सेक्स चेंज की सर्जरी करवाई थी। इसके बाद नौसेना ने मनीष को सेवामुक्त कर दिया। भारतीय नौसेना ने इस बारे में एक प्रेस विज्ञपप्ति जारी की गई। इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नाविक मनीष गिरी ने यह खुद की मर्जी से किया था, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकता।

मनीष गिरी विशाखापटनम में एक नौसेना केन्द्र पर तैनात थे। नौसेना ने एक बयान में कहा है कि भारतीय नौसेना ने एक नौसैनिक नाविक मनीष गिरी को हटा दिया है। नौसेना का कहना है कि मनीष गिरी ने नाविक के रूप में अपनी नौकरी के लिए भर्ती नियमों और पात्रता मापदंड का उल्लंघन किया है। नौसेना का कहना है कि जब मनीष गिरीभ्नौसेना में भर्ती हुआ था तब उनका जेंडर कुछ और था।

यह कदम नौसेना के उन नियमों के तहत उठाया गया है, जिसके प्रावधान के मुताबिक यह बता दिया जाता है कि सेवा की कोई जरूरत नहीं रह गई है।

नौसेना के नियम नहीं देते जेंडर चेंज की अनुमति:

नौसेना ने एक बयान में कहा है कि भारतीय नौसेना सर्विसेज के मौजूदा नियम बदलते लैंगिक स्थिति के कारण नाविकों को सेवा जारी रखने की अनुमति नहीं देते हैं। ज्ञातव्य है कि नौसेना में नाविक के पद पर सिर्फ पुरुषों की नियुक्ति होती रही है।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : featured

The author N D Joshi

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login