देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, दिल्ली के मालवीय नगर में स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर चोरी के आरोप में एक नाइजीरियाई शख्स को खंभे में बांधकर बेरहमी से पिटने का वीडियो आया है। इस दौरान स्थानीय लोग नाइजीरियाई नागरिक को खंभे में बांधकर रॉड और लाठी डंडे से पिटाई कर रहे हैं, लेकिन कोई भी उसे छुड़ाने नहीं आया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।दरअसल लोगों का आरोप था कि नाइजीरियन नागरिक नशे की हालत में चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जिसके चलते लोग उसे पकड़कर पीट रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में इस वीडियो को पिछले महीने 24 तारीख का बताया जा रहा है, यह घटना दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की है।
वीडियो में एक शख्स नाइजीरियन के पैर को पकड़े हुए दिख रहा है और लोग उसके तलवों पर डंडों से मार रहे हैं। इस दौरान नाइजीरियन रहम की भीख मांगता दिख रहा है, लेकिन पिटाई करने वाले लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। लोग उसे रस्सी से खंभे में बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट रहे हैं।
मामले से जुड़ी एक एफआईआर भी सामने आई है जिसमें एक शख्स ने मामला दर्ज कराया है कि उसके यहां नाइजीरिया का रहने वाला एक शख्स चोरी करने आया था, जिसके बाद सीढ़ियों से गिरने से उसको चोट लगी है। पुलिस ने इस मामले में नाइजीरियाई शख्स को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।