close
बॉलीवुड

इंस्टाग्राम पर ‘शेमलेस सेल्फी’ तस्वीर शेयर करने पर दंगल गर्ल फातिमा सना शेख हुई ट्रोल

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल से बेहद कम समय में फेम हासिल किया हैं। फातिमा इसी साल जून महिने में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुई थी। बता दें कि उऩके ट्रोलिंग होने के पीछे कारण था रमजान के महिने में ब्लैक कलर का स्वीमिंग सूट पहने फोटो अपलोड करना।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तां’ की स्टार फातिमा फिर एक बार सोशल मीडिया पर अपलोड की गई सेल्फी के कारण ट्रोलिगं का शिकार हो गई हैं। गौरतलब है कि फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ब्लू रंग की साड़ी पहने तस्वीर साझा की है जिसे कैप्शन दिया है शेमलेस सेल्फी।

साझा की गई इस तस्वीर में भले ही फातिमा सिंपल ट्रडिशनल अवतार में बेहद शानदार नजर आ रही हो उन्हें इस पोस्ट पर कई सारे कॉम्पलीमेंट्स मिले हैं। मगर कुछ लोगों को उनका ये अवतार बिल्कुल भी रास नहीं आया। कुछ लोगो ने उनकी इस शेमलेस सेल्फी पर खरी खोटी सुनाई हैं। लेकिन फातिमा ने इन आलोचनाओं पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं।

गौरतलब है कि फातिमा फातिमा साना शेख ने पिछले साल नितेश तिवारी की फिल्म ‘दंगल’ में पहलवान गीता फोगट की भूमिका के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था। फिल्म में आमिर खान ने ऑनस्क्रीन पिता महावीर सिंह फोगट का रोल निभाया था। फातिमा सना शेख एक बार फि को-स्टार आमिर खान के साथ ठग्स ऑफ हिदुस्ता में काम कर रही हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ भी नजर आने वाले हैं।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author ramniwas

reporter chhotikashi dot com

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login