एक्ट्रेस बीना काक का जन्म 15 फरवरी 1954 को हुआ था। उन्होंने पढ़ाई लिखाई उदयपुर से की। उसके बाद बरोडा विश्वविद्यालय, गुजरात से स्नातकोत्तर की शिक्षा पूर्ण की। उनकी बहन, कमला भासिन लेखिका एवं महिला अधिकार कार्यकर्ता हैं। उनकी बेटी अमृता काक बॉलीवुड में ही सिंगर हैं। काक राजस्थान विधान सभा में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुकी हैं। वो राजस्थान सरकार में पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं।

बीना काक की फिल्म करियर की बात करें तो उनका सलमान का रिश्ता काफी खास है। बताया जाता है कि बीना काक के सलमान खान के परिवार के बेहद करीब हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने अपना करियर साल 2005 में आई डेविड धवन की फिल्म मैंने प्यार क्यूं किया से शुरू किया। इसमें उन्होंने सलमान खान की मां का किरदार निभाया था।

इसके अलावा ‘सलाम ए इश्क: ए ट्रीब्यूट टू लव’ में नजर आई थी। साल 2008 में आई फिल्म गॉड तुस्सी ग्रेट हो में फिर से सलमान की मां बनी। काक ने नन्हें जैसलमेर और दुल्हा मिल गया में भी काम किया। यही नहीं बीना काक की बेटी अमृता काक ने भी बॉलीवुड में हिट गाने गाए हैं। जो गाने उन्होंने गाए हैं, वे हैं जस्ट चिल, तुझे अक्सा बीच, लव मी लव मी, कैरेक्टर ढीला शामिल हैं।

देखा जाए तो बीना ने ज्यादातर फिल्म सलमान के साथ किया है। सलमान अक्सर बीना काक के सिविल लाइन्स वाले घर पर पाए जाते थे। दोनों की फैमिलीज़ में भी गहरा दोस्ताना हो गया था। बीना के बेटे अंकुर और बेटी अमृता की शादी में सलमान, आमिर, सोहेल सबने शिरकत की। यहां तक कि 2006 में जब सलमान को जेल से रिलीज किया गया था तब बीना उनसे मिलने भी गई थी।

इस शादी में सलमान बीना के परिवार में खास मेहमान की तरह हैं। कैटरीना के साथ इस शादी में उन्होंने खूब धमाल मचाया। बीना काक ने पिछले साल एक किताब लॉन्च किया था। जिसके विमोचन के लिए सलमान वहां मौजूद थे। इसके अलावा सलमान के माता पिता भी इस इवेंट में शामिल हुए। इस मामले को लेकर सियासत में काफी खीचा तानी हुई।

वहीं माना जाता है कि बीना भी हर मुसीबत में सलमान के साथ खड़ी रही। एक बेटे और मां की तरह उन्होंने सलमान कभी साथ नहीं छोड़ा। एक्टर सलमान खान पर जोधपुर में काला हिरण मारने का मुकदमा दर्ज हुआ था तब उन्होंने सलमान को हिरण शिकार मामले में बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। यही नहीं सलमान भी बीना की हर तकलीफ में उनके साथ खड़ पाए जाते हैं।