पंजाब। अमेरिका में भारतीय व्यक्ति को भाई ने ही चाकुओं से गोद डाला। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक व्यक्ति पंजाब के होशियारपुर जिले का रहने वाला है।
दसूहा तहसील के गांव आलमपुर के 26 साल के व्यक्ति शरणजीत की उसी के चचेरे भाई ने 26 जून की सुबह ढाई बजे छाती में चाकू घोंप कर हत्या कर दी। घटना USA में क्वींस बोरो न्यूयॉर्क में हुआ। शरणजीत का परिवार अब US वीजा पाने का प्रयास कर रहा है ताकि अंतिम संस्कार के लिए लाश घर वापस लाया जा सके।
अमेरिका में उनके एक रिश्तेदार और करीबी दोस्त बरजिंदर सिंह ने अंतिम संस्कार के लिए शरणजीत के मृत शरीर को भेजने के लिए जरूरी प्रबंधों के लिए प्रयास शुरू कर दी है। उन्होंने इसके लिए फंड रेजिंग सर्विस भी शुरू की है और अब तक 188 युवकों ने 12648 डालर का योगदान उसमें दिया है।
गांव के पूर्व सरपंच अविनाश कुमार ने बताया कि परिवार को अमेरिका में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से शरणजीत की मृत्यु के बारे में जानकारी मिली। उन्हें बताया गया कि एक छोटे से मुद्दे पर लवदीप और शरणजीत के बीच झगड़ा हो गया और आवेश में लवप्रीत ने शरणजीत की छाती में चाकू घोंप दिया।
उसके दूसरे चचेरे भाई ने पुलिस को बुलाया और उसे हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन वह दम तोड़ गया। अविनाश ने बताया कि लगभग 4 साल पहले बेहतर भविष्य के लिए अवसर तलाशने के लिए अमेरिका आया शरणजीत सिंह एक कार चालक के रूप में काम कर रहा था। वह 2013 में अमेरिका पहुंचा था।
उसका जुड़वां भाई लंदन में रह रहा है और और उनके कुलदीप सिंह और सुरजीत कौर शरण के बड़े भाई प्रिंस के साथ गांव में रहते हैं। मृतक के चाचा सुलिंदर सिंह और उसकी पत्नी भी पहले अमेरिका में रह रहे थे और कुछ समय पहले भारत लौट आए थे। तब से वह अपने 2 चचेरे भाईयों के साथ वहां रहता था। अपने चचेरे भाई लवदीप के साथ उसके करीबी संबंध थे और वे अच्छे दोस्त थे।