वर्तमान समय में अधिकांश लोगों को साइटिका की समस्या हो जाती है। जिसका कारण अधिक समय तक एक ही स्थान पर बैठे रहना हो सकता हैं। इस समस्या से परेशान व्यक्ति डॉक्टर के पास जाते हैं। लेकिन डॉक्टर कुछ समय के लिए ही इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। अगर आप साइटिका के दर्द से राहत पाना चाहते है तो आप इन प्राकृतिक नुस्खों का अपनाए।
अनियमित दिनचर्या और गलत तरीक से उठने और बैठने के कारण कमर से लेकर पैरों तक होने वाले तेज दर्द को साइटिका का दर्द कहते हैं। अधिकांश इस दर्द का शिकार एक जगह अधिक देर तक बैठने वाले होते हैं। अगर आपको भी कमर में दर्द रहता है तो एक जगह पर अधिक देर नहीं बैठे। एक से डेढ़ घण्टे में एक बार अवश्य खड़े हो या कुछ दूर टहल कर आएं। साइटिका के मरीज भूलकर भी भारी वस्तुओं को ना उठाये।
अगर आपको लम्बे समय तक कुर्सी पर बैठना आवश्यक है तो आप सही तरीके से बैठे। कुर्सी में कमर के हिस्से पर एक छोटा तकिया लगाये या सीधे बैठने का प्रयास करें। साथ ही अधिक साफ्ट गद्दों पर ना सोए।