close
देश

J&K : पाक ने तोड़ा सीजफायर, महिला की मौत, सेना कैंप पर आतंकी हमला

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

श्रीनगर। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक सीमा पार से लगातार घुसपैठ और गोलीबारी कर रहा है। जम्मू कश्मीर के मेंढर में शनिवार को पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाक रेंजर्स ने शनिवार तडक़े नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया और भारी गोलीबारी की।

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। उरी सेक्टर के कमालकोट में पाकिस्तान सेना ने भारतीय चौकियों पर जमकर गोलियां बरसाई।

आपको बता दें की पाकिस्तान ने आठ अगस्त को भी कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। जिसमें एक जवान शहीद हो गए थे।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कालारोस में 41 राष्ट्रीय राइफल्स के मुख्यालय पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हमला आतंकियों ने जंगल के तरफ से किया। जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाल लिया लेकिन वे भागने में सफल हो गए। अभी तक किसी भी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है। हमलावरों को पकडऩे के लिए सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हमले में कितने आतंकी थे।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : featured

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
×