close
देश

दिल्ली में नार्थ ईस्ट की महिला पुलिसकर्मियों की तैनातगी, करेंगी ये काम

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

नई दिल्ली।

नॉर्थ ईस्ट की महिला पुलिसकर्मियों की देश की राजधानी दिल्ली के थानों में तैनातगी की जा रही है। अब तक 130 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में पोस्टिंग दी गई है। खास बात यह है कि कि ये सभी महिला पुलिसकर्मी कमांडो की ट्रेनिंग ले चुकी हैं।

दरअसल, दिल्ली में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध के मद्देनजर इन महिला पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों के जनसुविधा केंद्र में तैनात किया गया है। ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बखूबी सुन रही हैं। इसके साथ ही वह समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

कांस्टेबल किमे याबो बताती हैं कि एक महीने की कठिन ट्रेनिंग के बाद उन्हें तैनाती मिली है। किमे आगे कहती हैं कि दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट रीजन की 130 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों का सलेक्शन हुआ है। आगे जाकर यह आंकड़ा बढ़ सकता है। साथ ही उनकी तैनाती से दिल्ली में रह रही नॉर्थ-ईस्ट रीजन की लड़कियों का मनोबल बढ़ेगा। बताते चलें कि ये महिलाएं अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम और मिजोरम से ताल्लुक रखती हैं, जन सुविधा केंद्रों में तैनात सभी महिला पुलिसकर्मी साड़ी में नजर आ रही हैं।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : popular

Leave a Response

Close
Login
Close
Login