यह तो किसी को भी नहीं पता है कि यह दुनिया कैसे और कब खत्म होगी, हां पर समय-समय पर होने वाली भविष्यवाणियां हमेशा गलत साबित होती रहती है। मगर जब से यह दुनिया शुरू हुई है तब से लेकर आज तक सभी ने अनुमान बड़े लगा लिए, लेकिन सभी को असफल ही होना पड़ा। अक्सर हमनें फिल्मो में भी देखा है कि बड़े अजीब तरीकों से दुनिया खत्म होने को वो दिखाते हैं। लेकिन वो तो बस सिर्फ एक काल्पनिक दुनिया है। आइए हम आपको बताते हैं कैसे इंसान ही अपने स ग्रह को खत्म करने पर तुला हुआ है और जानते हैं कुछ ऐसी वजहें जिनसे हम आने वाले समय में विनाश की ओर बढ़ सकते हैं।
मौसम का एक पल में बदल जाना। बहुत ज्यादा गर्मी हो जाना बहुत या फिर ज्यादा बारिश का होना, यह सब ग्लोबल वार्मिंग के लक्षण ही है। कुछ इलाकों में सूखा पड़ जाना, जानवरों का मर जाना। ये सब ग्लोबल वार्मिंग के कार हो रही घटना ही है। एक यह भी वजह हो सकती है कि जब हम ग्लोबल वार्मिंग को दुनिया से खत्म करके एक नई दुनिया का आगाज करें।
ऐस्ट्रॉइड कहें या फिर हम छोटा तारा कह सकते हैं मगर यह छोटा तारा पृथ्वी की पूरी मानव जाति को खत्म कर सकता है। माना जाता है कि एक उल्का ने आज से करोड़ों साल पहले डाइनासोर को खत्म कर दिया था, आप सोच लिजिए एक ऐस्ट्रॉइड तो आकार में उल्का से काफी बड़ा होता है। कई बार बहुत से ऐसट्रॉइड ऐसे भी थे जो पृथ्वी के पास से निकल गए पर इसका मतलब यह नहीं हैं कि पृथ्वी सुरक्षित है। कोई भी ऐस्ट्रॉइड बड़ा या छोटा पृथ्वी का नाश करने की ताकत रखता है।
हर साल नये घातक रोग जनकों का उत्पादन होता है। कभी भी महामारियों की वजह से विश्व में अंधकार छा सकता है। ऐसा इतिहास में कई बार हो भी चुका है। इन महामारियों में बर्ड फ्लू ने सबसे ज्यादा फैलना शुरू किया है।
2011 में साइंस के विशेषज्ञ बहुत नाराज हुए जब उन्हें पता लगा कि बर्ड फ्लू से मिलता-जुलता इंजीनियर्स ने नया वायरस ढ़ूंढ निकाला है जो कि हवा में फैल कर सारी हवा को दुषित कर देगा और सब को खत्म कर देगा। बर्ड फ्लू के अलावा एक नया वायरस जो खोजा है वो एच1 बी1 है जिसका कोई इलाज नहीं है। वैसे तो हर खोजी हुई चीज की शाबासी मिलनी चाहिए मगर ऐसी खोज का क्या फायदा जो दुनिया खत्म कर दे।
बहुत से विशेषज्ञ मानते हैं कि दुनिया का अंत न्यूक्लियर युद्ध से होगा। ऐसा वे इसलिए मानते हैं क्योंकि दुनिया में जो हालात चल रहें हैं उन्हें देखकर तो यही लगता है कि दुनिया का अंत जल्दी ही होगा। लालच और ताकत का मोह इतना हो गया है कि सभी इंसानियत छोड़ कर खुद का लाभ देख रहे हैं।
कुछ लोग यह भी मानते हैं कि आने वाले समय में दुनिया पर रोबोट्स का राज होगा। जिस तरीके से इंसान रोबोट को बना रहा है और इस हद तक तेजी से बना रहा है कि शायद एक दिन दुनिया पर रोबोट्स का राज हों और रोबोट्स ही हमारे लुप्त होने का कारण बनें।
जिस तेजी से हमारी जनसंख्या बढ़ रही है, ये सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। अगर इसी हिसाब से ये बढ़ती रही तो हम किसी और वजह से तो मरें ना मरें पर जनसंख्या की वजह तो पक्का होगी ही। देखा जाए तो लोगो को रहने के लिए जगह ही नहीं है और कुछ समय बाद शायद खाने को भी न मिलें।
सावधान: दुनिया होने वाली है खत्म, जानिए वो कौनसी वजह है जिनसे हो सकता है हम सभी का अंत!
Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.
Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.