close
देश

राम रहीम का सपोर्ट करने वाले BJP नेता पर भड़के कुमार विश्वास, पढ़कर लोग बोले – आप पर गर्व है

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज द्वारा साध्वी बलात्कार के मामले में राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद उनका समर्थन करने का मामला गरमाता जा रहा है। बीजेपी सांसद के इस बयान ने अन्य राजनीतिक पार्टियों को बीजेपी पर निशाना साधने का एक मौका और दे दिया है। साक्षी महाराज के राम रहीम का बचाव करने वाली बात पर आप नेता कुमार विश्वास काफी भड़क गए हैं।

कुमार विश्वास ने एक के बाद एक ट्वीट कर साक्षी महाराज को खूब खरी-खोटी सुनाई। अपने पहले ट्वीट में कुमार विश्वास ने लिखा एक तुम पवित्र हो और एक तुम पवित्र हो बस। यह बात कुमार विश्वास ने साक्षी महाराज के उस बयान पर कही जिसमें उन्होंने राम रहीम को पवित्र आत्मा बता दिया था। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया शर्म तुमको मगर आती नहीं? अपने आखिरी ट्वीट में कुमार विश्वास ने लिखा देश हो, नेता हो, दल हो या धर्म, अंधभक्त ले ही डूबते हैं।

कुमार विश्वास के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनपर गर्व होने की बात कही। एक ने लिखा साक्षी महाराज के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा इस बाबा का भी नंबर जल्द ही आने वाला है, तभी मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। एक ने लिखा ये लोगों की आंखो में धूल झोंक रहे है और इनकों शर्म भी नहीं आती। एक ने लिखा इन्हें क्या शर्म आयगी ? क्या ये हिंसा रोक नही सकते थे। ये सब कर सकते थे। देश का नुकसान हो चलेगा , जिंदगी जाए चलेगा वोट बैंक नही जाना चाहिए।

बता दें कि शुक्रवार को बलात्कार के मामले पर सीबीआई कोर्ट द्वारा राम रहीम को दोषी करार दे दिया गया। इसके बाद पंचकुला समेत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर हिंसा हुई। सबसे ज्यादा हिंसा पंचकुला में हुई क्योंकि राम रहीम को वहीं सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया था। इस हिंसा में 30 लोगों की मौत और 250 से ज्यादा घायल हो गए। मीडिया और लोगों ने जब सत्ताधारी बीजेपी को इस हिंसा का कसूरवार ठहराया तो साक्षी महाराज ने राम रहीम का ही बचाव कर दिया।

साक्षी महाराज ने अपने बयान में कहा कि भारत की संस्कृति को बदनाम करने की साजिश हो रही है। साक्षी महाराज ने कहा कि राम रहीम पर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाये हैं, लेकिन उनके पीछे करोड़ों लोग खड़े हैं उनकी आवाज क्यों नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर इससे भी बड़ी कोई वारदात होती है तो इसके लिए सिर्फ डेरा के समर्थक ही जिम्मेदार नहीं होंगे बल्कि अदालत भी जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की साजिश हो रही है। साक्षी महाराज ने कहा कि साधु संन्यासियों को बदनाम करने के लिए षड़यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की अस्मिता खतरे में है इसलिए साजिश रची जा रही है।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : popular

The author raj

Reporter, ChhotiKashi.com

Leave a Response

Close
Login
Close
Login