close
क्राइम

FB पर फर्जी ID बनाकर लड़कियों को परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

वाराणसी। फर्जी FB ID बनाकर युवतियों को परेशान करने के अपराधी को क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने बागपत जिले के पट्टी मेहर बड़ौत से अरेस्ट कर लिया है। उसकी शिनाख्त बागपत के पट्टी मेहर बड़ौत निवासी संजीव शर्मा उर्फ भूरा के तौर पर हुई है जबकि उसका नकली नाम रोहित शर्मा है। पुलिस ने संजीव को गुरुवार को जेल भेज दिया।
SSP नितिन तिवारी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में बताया कि 18 जून को चेतगंज क्षेत्र के शफीक खान ने मामला दर्ज कराया था कि रोहित शर्मा नाम की FB ID से उनकी बेटी को परेशान किया जाता है।
SSP ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को सौंपी। साइबर सेल प्रभारी शिवानंद यादव ने तफ्तीश शुरू की तो 27 जून को पुष्टि हुई कि बागपत जिले का संजीव शर्मा ही रोहित शर्मा के नाम की फर्जी FB ID से युवतियों को परेशान करता है।
पुष्टि होते ही साइबर सेल प्रभारी अपनी टीम के SI पंकज शाही और SI अरूण कुमार शुक्ला के साथ बागपत रवाना हुए और संजीव को उसके घर से अरेस्ट कर लाए।
पूछताछ में संजीव ने बताया कि वह एक अरसे से फर्जी FB ID के माध्यम से युवतियों के बारे में जानकारी जुटाता था और फिर उन्हें परेशान करता था। मगर, कभी अरेस्ट नहीं किया गया था।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : popular

The author Chouhan

Reporter

Leave a Response

Close
Login
Close
Login