close
देश

आल इंडिया फाईनल्स में रोमांचक भिड़ंत

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

बीकानेर : कैस्ट्रॉल सुपर मैकेनिक आल इंडिया फाईनल्स में कैस्ट्रॉल सुपर मैकेनिक ऑफ इंडिया का खिताब जीतने के लिए पूरे देश से चुन कर आई तीन-तीन मैकेनिकों की आठ टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। फाईनल्स के लिए चुने गए मैकेनिकों के कौशल एवं ज्ञान की परीक्षा लेने हेतु अंतिम फेरी में एक प्रश्नोत्तरी तथा एक व्यावहारिक ज्ञान का चक्र शामिल किया गया था। ये प्रतियोगी देश के कोने-कोने से भाग लेने वाले 60,000 मैकेनिकों के बीच से दो चक्रों का कड़ा मुकाबला जीत कर फ ाइनल्स में पहुंचे थे। कैस्ट्रॉल सुपर मैकेनिक प्रतियोगिता का भारतीय संस्करण विश्व के शीर्ष लुब्रीकैंट ब्रांडों में शुमार कैस्ट्रॉल की तरफ से आरंभ किए गए एक एशियाव्यापी उपक्रम का हिस्सा था। यह उपक्रम दुपहिया वाहनों के मैकेनिकों को अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करने तथा उनके कौशल को धार देने के उद्देश्य से संचालित किया गया। केदार आपटे, वाइस प्रेसिडंट मार्केटींग, कैस्टॉल इंडिया के अनुसार कैस्ट्रॉल सुपर मैकेनिक प्रतियोगिता दुपहिया वाहनों के मैकेनिकों की रखरखाव-प्रवीणता में सुधार लाने तथा इसका परीक्षण करने हेतु रची गई है। मैकेनिकों की प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना भी इस प्रतियोगिता का लक्ष्य रहा है। देश भर से मिली प्रतिक्रिया को देख कर हम अभिभूत हैं और विजेता टीम को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, जो कैस्ट्रॉल एशिया पैसेफिक फाइनल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। केदार आपटे ने कहा कि वाहन तकनीक में सुधार आने के साथ-साथ उनकी मरम्मत के हुनर को भी सुधारित और उन्नियत होना होगा।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : popular

The author mediarajiv

Reporter

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login