close
बाल गोपाल

बरसात में एेसे रखें बच्चों का ख्याल

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

वैसे तो बरसात का मौसम सबको बहुत पसंद आता है लेकिन इन दिनों में बीमारियां जल्दी फैलती है। छोटे बच्चों का इम्यूनीटी सिस्टम पूरी तरह से विकसीत नहीं होता इसलिए उनके बीमार होने का खतरा भी ज्यादा होता है। अगर आपका बच्चा छोटा है तो पेरेंटस को अपने बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए।

1. आहार – अपने बच्चे को एेसे आहार दें जो उसके लिए पौष्टिक हो। उसे घर का बना खाना ही खिलाएं और बच्चे के खाने को ढक कर रखें। बचा हुआ खाना बाद में न खिलाएं।
2. फल – बच्चों को जब भी फल खिलाएं तो पहले उन्हें अच्छे से धो लें। उनको मौसमी फ्रूट जैसे मौसमी और संतरे जरूर दें। इनमें विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है।
3. साफ-सफाई –  घर की सफाई का अच्छे से ख्याल रखें। इस मौसम में बीमारियां होने का डर ज्यादा होता है। घर के दरवाजों के आगे डोर मैट रखें और गंदे जूते-चपलों को अंदर न आने दें। बच्चे के खिलौने और कपड़ों को साफ रखें।
4. पानी पिलाएं – बच्चे को उबला हुआ पानी ठंडा करके पिलाएं और अच्छा होगा अगर उसमें थोडी सी अजवाइन भी मिला दें। इससे पेट की समस्या नहीं होगी। बच्चा अगर बोटल से पानी पीता है और आधा पानी छोड देता है तो उसे रखें नहीं फैंक दें।
5. पूरे कपड़े पहनाएं – मानसून में तापमान कम हो जाता है लेकिन जब धूप होती है तो बहुत तेज होती है। तापमान में होने वाला ये परिवर्तन बच्चे के लिए खतरा हो सकता है। इस मौसम में बच्चों को सर्दी-जुकाम और बुखार जल्दी ही हो जाता है। एेसे में उन्हें पूरे कपड़े पहनाएं।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author ramniwas

reporter chhotikashi dot com

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
×