close
18+

भूमि के बाद सैक्स पर इन स्टार्स ने दिए बेबॉक बयान, कहा- सब करते हैं, कोई बड़ी बात नहीं

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस भूमि पेडनेकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रिलेशनशिप और प्री-मैरिटल रिलेशन पर खुलकर बातें कीं। प्री-मैरिटल रिलेशन पर उन्होंने कहा, आजकल सब बंद दरवाजे के पीछे ये करते हैं, ये कोई बड़ी बात नहीं है। इसे हम छिपा कर करते हैं। उन्होंने ये भी कहा, हमारी सोसायटी में आज भी सैक्स को नैगेटिव तौर पर देखा जाता है। आपको बता दें कि भूमि एेसी पहली सैलेब्रिटी नहीं है जिन्होंने इस तरह बेबॉकी से बयान दिए हैं। हमारी इंडस्ट्री में एेसे कई चेहरे हैं जिन्होंने सैक्स पर खुलकर बात की है। हम आपको उन्ही स्टार्स के बारे में बताएंगे।

आयुष्मान खुराना – भूमि पेडनेकर की तरह उनके को-एक्टर आयुष्मान खुराना भी प्री-मैरिटल रिलेशन पर एक जैसी राय रखते हैं। इस मसले पर आयुष्मान कहते हैं कि मैं शादी से पहले सैक्स ।का सपोर्ट करता हूं। हमारे समाज में अब अरेंज्ड मैरेज को बढ़ावा देते हैं। शादी जिंदगी का बेहद अहम फैसला होता है। इसलिए पानी में कूदने से पहले उसे जांच लेना जरूरी है।

रेखा – बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रैस रेखा को चाहे आप पुराने दौर की हीरोइन मानते हो लेकिन शादी से पहले सैक्स को लेकर उनके ख्याल एकदम बोल्ड हैं। उनका मानना है कि शादी के पहले सैक्स नैचुरल है। लड़कियों को सुहागरात पर ही सैक्स करना चाहिए, ऐसी बातों को वह बकवास मानती हैं।

दीपिका पादुकोण –शादी से पहले सैक्स करने पर बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका एकदम बिंदास राय रखती हैं। दीपिका जिंदगी को अपने शर्तों पर जीने में यकीन रखती हैं। उनका कहना है अगर कोई इंसान ऐसा करता है तो उसे गलत नजर से नहीं देखना चाहिए।

रणवीर सिंह – रणवीर सिंह अपने बिंदास और बेबॉक एटिट्यूड के लिए मशहूर हैं। वह न केवल फिल्मी पर्दे पर बोल्ड रोल निभाते हैं बल्कि रियल लाइफ में भी बोल्ड स्टेटमैंट देते हैं। सैक्स पर रणवीर कहते हैं कि सैक्स बहुत खूबसूरत और नैचुरल प्रक्रिया है जिसे हर इंसान को महसूस करना चाहिए।.वह सेक्स के बिना नहीं रह सकते।

विद्या बालन – बेगम जान और सिल्क स्मिता जैसे बोल्ड करैक्टर निभा चुकी एक्ट्रैस विद्या बालन का मानना है कि विवाह से पहले स्त्री-पुरुष के संबंधों को लेकर हमारी सोच बड़ी गंदी है। इसे लेकर जब तक बदलाव नहीं होगा बहुत मुश्किल है। मर्दों को महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है।

अर्जुन कपूर – बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो अर्जुन कपूर की सैक्स को लेकर राय थोड़ी अलग है। लड़के-लड़की के बीच रिलेशन की जरुरत को बताते हुए उन्होंने कहा कि सैक्स प्यार से ज्यादा जरुरी है। सैक्स एक नेचुरल चीज है सिर्फ पुरुषों को ही नहीं बल्कि औरतों को भी इसकी उतनी ही जरूरत होती है।

श्रद्धा कपूर – जल्द ही हसीना पारकर बनकर फिल्मी पर्दे पर छाने को बेताब श्रद्धा कपूर प्री-मैरिटल रिलेशन को गलत नहीं मानती। कुछ समय पहले आई उनकी फिल्म ओके जानू में प्री-मैरिटल रिलेशन का मुद्दा दिखाया गया था।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author ramniwas

reporter chhotikashi dot com

Leave a Response

Close
Login
Close
Login