close
क्राइम

दिल्ली की महिला से बीकानेर में 23 लोगों ने किया गैंगरेप, 5 गिरफ्तार

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

बीकानेर। राजस्थान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली की एक महिला के साथ राजस्थान के बीकानेर जिले में गैंगरेप की घटना सामने आई है। महिला के साथ 23 लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने महिला को बंधकर बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। जानकारी के अनुसार महिला सडक पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इंतजार कर रही थी। तभी बोलेरो में दो युवक आए और उसे जबरन गाडी में डालकर ले गए। दोनों युवकोंं ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद युवकों ने अपने दोस्तों को भी बुला लिया।

महिला का कहना है कि उसके साथ एक सरकारी बिल्डिंग में 23 युुवकों ने गैंगरेप किया। महिला आरोपियों में से दो के नाम भी जानती है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पीडिता 25 सितंबर को बीकानेर के रिडमलसर में रहने आई थी। पीडिता ने डीसीपी सवाई सिंह गोदरा से अगले दिन मुलाकात की और पूरी घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से मामला दर्ज करने कहा।

पुलिस ने इस मामले में 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी युवक स्थानीय निवासी है। इन आरोपियों की पहचान उन दस्तावेजों से हुई है जो महिला ने मौके से हासिल किए थे, महिला ने उस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी पुलिस को दिया है, जिसमें आरोपी उसे जबरन घसीटकर ले गए थे।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : featured

Leave a Response

Close
Login
Close
Login