Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.
अमृतसर: 1 जुलाई से लागू होने वाले जी.एस.टी. (वस्तु एवं सेवा कर) का असर सौंदर्य प्रसाधनों पर भी पड़ेगा। आशंका व्यक्त की जा रही है कि साजन के लिए सजना-संवरना महिलाओं के लिए महंगा हो सकता है। जी.एस.टी. के बाद हौजरी और कॉस्मैटिक सामानों पर टैक्स में बढ़ौतरी मानी जा रही है।
3-4 महीनों का सामान पहले से खरीदा
जानकारों की मानें तो कॉस्मैटिक सामानों में 28 प्रतिशत तक टैक्स लग सकता है जिसमें शैम्पू, साबुन, ऑयल और स्किन केयर आदि के प्रोडक्ट्स आते हैं। पतियों ने इस खर्चे से बचने के लिए 3-4 महीनों के लिए अपनी पत्नियों के लिए कॉस्मैटिक का सामान पहले ही खरीद लिया है ताकि उनकी पत्नियां जब सजें-संवरे तो उनकी जेब पर बोझ न पड़े।
Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.