close
क्राइम

झारखंड में प्रतिबंधित मांस से लदी वैन फूंकी, ड्राइवर की पिटाई के बाद मौत

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के रामगढ़ सदर थाना क्षेत्र के बाजार टांड में एक मारूति में कथित रूप से प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मृतक युवक का नाम अलीमुद्दीन उर्फ असगर अली है और वह मनुआ का रहने वाला है। उग्र लोगों ने युवक की पिटाई करने के बाद वैन में भी आग लगा दी।

घायल युवक अलीमुद्दीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के मुताबिक मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये शव के पोस्टमार्टम के लिये रांची स्थित राजेन्द्र आयुविज्ञान संस्थान भेजा।

चालक अलीमुद्दीन के शव का रात 9.30 बजे रिम्स में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव लेकर पुलिस मनुआ गांव पहुंची। लेकिन घरवालों ने लेने से इनकार कर दिया। पुलिस को विरोध का भी सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस की पहल पर आजसू, कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता शव लेकर मनुआ गांव गये। जनप्रतिनिधियों ने अलीमुद्दीन के परिजनों को समझा कर शव लेने का अनुरोध किया, पर वे नहीं माने। इसी बीच, ग्रामीणों ने नेताओं के वाहनों पर पथराव कर दिया।

घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। हालात को देखते हुए रामगढ़ जिले के विभिन्न थाना समेत हजारीबाग व बोकारो जिले से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है। डीआइजी ने बताया कि चालक को पीटने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

देर शाम तक डीआइजी खुद रामगढ़ थाने से मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद उपायुक्त राजेश्वरी बी, एसडीओ अनंत कुमार भी रामगढ़ थाना पहुंचे। मामले की जानकारी ले आवश्यक निर्देश दिया

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुबह ही अहमदाबाद में कहा था की देश में गौरक्षा के नाम पर किसी की हत्या करने का हक किसी को नहीं है। और ये किसी भी प्रकार से स्वीकार्य नहीं है।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author Chouhan

Reporter

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login