close
राज्य

नए किसान सदस्यों को ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण एक जुलाई से

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

जयपुर। राजस्थान के सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया कि एक जुलाई को अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस से नए किसान सदस्यों को ब्याज मुक्त फसली ऋण का वितरण प्रारम्भ कर दिया जाएगा तथा यह अभियान 31 मार्च, 2018 तक चलेगा और प्रदेश के तीन लाख नए सदस्यों को फसली ऋण देकर लाभान्वित किया जाएगा।

किलक ने बताया कि जिन नए सदस्यों को फसली ऋण दिया जाएगा, ये वे सदस्य होंगे जिन्हें सदस्य बनने के बाद एक बार भी फसली ऋण नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि एक जुलाई को सभी जिलों में विशेष शिविरों के माध्यम से नए सदस्य किसानों को ऋण वितरण किया जाएगा। ऋण वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा।

उन्होंने बताया कि 27 जून तक प्रदेश के 16 लाख से अधिक किसानों को खरीफ सीजन के लिए निर्धारित लक्ष्य नौ हजार करोड़ रुपए के विरूद्ध 6 हजार 788 करोड़ रुपए से अधिक का ब्याज मुक्त फसली ऋण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 25 लाख से अधिक किसानों को 15 हजार करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त फसली ऋण का वितरण होगा।

प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता अभय कुमार ने बताया कि सहकारिता एवं गोपालन मंत्री के मुख्य आतिथ्य में अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन अजमेर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर लगभग एक हजार नए किसान सदस्यों को फसली ऋण वितरण कर अभियान की शुरुआत की जाएगी।

रजिस्ट्रार,सहकारिता रामनिवास ने बताया कि जिला स्तर पर स्थित 29 केन्द्रीय सहकारी बैंकों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के मौके पर नए सदस्यों को फसली ऋण वितरण करने के लिए तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इसके लिए खण्डीय रजिस्ट्रारों को भी मोनेटभरग करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : popular

The author Chouhan

Reporter

Leave a Response

Close
Login
Close
Login