close
लाइफस्टाइल

घर में बड़े ही काम आएंगे ये छोटे-छोटे टिप्स

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

घर की कई छोटी-छोटी समस्याएं होती है, जिनको निपटाने में समय और मेहनत दोनों अधिक लगते है। अगर सहीं तरीके से इन काम को कर लिया जाए तो समय और ज्यादा मेहनत करने से बचा जा सकता है। घर में बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जिनको हम घर को इन छोटे-छोटे काम को सुधारने में इस्तेमाल कर सकते है, जिससे खर्चा भी कम होता है और काम भी आसान हो जाता है। आइए जानते है इन चीजों के बारे में ।

1. कार के शीशे – कार के शीशे को साफ करने के लिए पानी और नींबू रस को मिलाकर किसी कपड़े या अखबार के साथ शीशे साफ करें। इससे शीशा चमक जाएगा।
2. नमक की सिलन – नमक को सिलन से बचाने के लिए उसमें कच्चे चावल के कुछ दाने डाल दें। इससे नमक में नमी नहीं बनेगी।
3. कीड़ों को करें दूर – मेहंदी की 4-5 पत्तियों को किताबों और कपड़ों के अलमारियों में रखेें। इससे कीड़ें नहीं पड़ेंगे।
4. लार्वा का खात्मा  –  नांरगी के फूलों की पत्तियों का पेस्ट उस जगह पर डालें, जहां लार्वा पनपते है। ऐसा करने से कुछ ही समय में लार्वा का खात्मा हो जाएगा।
5. नींबू की ताजगी – ताजे नींबू पर तिल का तेल लगा दें। इससे वह लंबे समय तक ताजे रहेंगे। इसके अलावा इनका रंग भी बिल्कुल वैसे का वैसे रहेगा।
6. मच्छरों को भगाएं – एक बाल्टी पानी में 2 चम्मच लहसुन का रस मिलाएं और 2 बूंद नीलगिरी के तेल की डाल दें। इस पानी से घर में पोंछा लगाएं। इससे घर में मच्छर नहीं पनपने पाएंगे।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author ramniwas

reporter chhotikashi dot com

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login