close
स्वास्थ्य

अस्थमा के लिए घरेलू उपचार

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रदूषण के कारण अस्थमा की बीमारी होना आम है। इसमें सांस लेने में तकलीफ होती है। एेसा किसी चीज से एलर्जी होने के कारण होता है। एेसे में अगर शुरुआत से ही इसका इलाज कर लिया जाए तो शरीर की कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आज हम आपको अस्थमा के रोग से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगें।

1. तुलसी – तुलसी के पत्तों में काली मिर्च डाल कर खाएं। इसे खाने से अस्थमा कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा आप तुलसी को पानी में पीस कर उसमें शहद मिला कर चाट भी सकते हैं।
2. अदरक – अदरक की चाय दिन में एक बार पीने से अस्थमा नियत्रित होना शुरू हो जाता है। इससे प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर रहती है।
3. लौंग –1 गिलास पानी में 2-3 लौंग डालकर उबाल लें। इस पानी को छानकर 1 चम्मच शहद  मिलाकर पीएं। रोजाना 2 बार इसके सेवन से अस्थमा में राहत मिलती है।
4. सरसों का तेल – इससे मरीज की छाती पर मालिश करने से आराम मिलता है। इसके अलावा पानी में मेथी के दाने उबाल कर काढ़ा बना कर भी पी सकते है।
5. लहसुन – लहसुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह खाली पेट एक कली लहसुन की खाने से सेहत की सभी परेशानियों से बचा जा सकता है। दूध में लहसुन की कलियां डाल कर उसे उबाल कर पीएं।
6. हल्दी – अस्थमा के बार-बार आने वाले अटैक से बचने के लिए हल्दी और शहद को मिला कर उसका सेवन करें। हलदी वाले दूध का भी सेवन कर सकते हैं।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : popular

The author ramniwas

reporter chhotikashi dot com

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login