आप लोगों ने विदेशों में एक से बढ़कर एक रोस्टोरेंट देखें होंगे, जिनमें से कुछ अजीबोगरीब अंदाज में भी बने होंगे। यहीं अंदाज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसा नहीं है कि इंडिया में खूबसूरत रेस्टोरेंट की कमी है, बल्कि यहां भी आपको कई होटल देखने को मिल जाएगे, जो विदेशों टूरिस्टों की पहली पसंद है लेकिन आज हम एक ऐसे होटल की बात करने जा रहें, जो वाटर फॉल के बीच बना है।
यह रेस्टोरेंट फिलीपींस के Villa Escudero Resort में बना है। इसे लैबासिन वॉटर फॉल रेस्टोरेंट के नाम से जाना जाता है। वाटर फॉल के भीतर बने इस रेस्टोरेंट में आने वाले लोग पानी में आधे डूबकर खाने का मजा लेते है।
पानी में आधे डूबकर सीफूड का मजा लेने का दृश्य ही कुछ सुहावना है। इसी के साथ नारियल के पेड़ों के बीच बहते शानदार वॉटर फॉल के लबालब भरे पानी में बांस की टेबल कुर्सी पर बैठकर लोग काफी आनंद महसूस करते है। यहां आने के लिए आपको जूते और मोजे दोनों उतारने पड़ेंगे। यहां आने वाले टूरिस्टों को यहां का प्राकृतिक नजारा अलग ही एहसास करवाता है। अगर आप भी वेकेशन प्लान कर रहे है तो इस जगह को चुनें।
अनोखा रेस्टोरेंट, लोग पानी के बीच बैठकर खाते हैं खाना
Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.
Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.