close
क्राइम

मकान विवाद पर, पति ने पेट्रोल छिड़ककर मां-बेटे के लगाई आग

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

चंडीगढ़। यह घटना चंडीगढ़ के रामदरबार का है, जहां फेज-2 में मकान के विवाद के चलते पति पर पेट्रोल छिड़ककर मां-बेटे ने आग लगा दी और बाथरूम में बंद कर दिया। युवक 40 प्रतिशत तक झुलसा है, उसे GMCH-32 में भर्ती करवाया गया है। मकान के विवाद के चलते पति पर पेट्रोल छिड़ककर मां-बेटे ने आग लगा दी और बाथरूम में बंद कर दिया।

वहीं आग की चपेट में आने से 3 वर्षीय लड़की के बाल और पीड़ित की बहू के हाथ भी जले हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर पीड़ित की पत्नी और बड़ी बहन ने शिकायतकर्ता को ही अपराधी बताकर पेट्रोल डालकर 6 युवको को जलाने की प्रयास का आरोप लगाया है।

सेक्टर-31 थाना प्रभारी जसविंदर कौर ने बताया कि पीड़ित राजकुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उसने बताया कि उसकी पत्नी और बेटे ने रविवार सुबह उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद उसे बाथरूम में बंद कर दिया। घर में आग फैलने के बाद मामला उजागर हुआ और पुलिस व दमकल कर्मी जगह पर पहुंचे।
राजकुमार की पत्नी और बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि राजकुमार अपने ससुराल पक्ष से मिले मकान की एक मंजिल में परिवार के साथ रहता है। उसका एक बेटा और एक बेटी है। बेटा शादीशुदा है और पूरा परिवार तीनों मंजिल में रहता है। राजकुमार 2 दिन पहले गुजरात से चंडीगढ़ आया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राजकुमार सुबह पेट्रोल से भरी 2 बोतल लेकर आया। इस दौरान उसने पहली मंजिल पर बैठी पत्नी, 2 पोतियों, बहू, बहन पर बिना कुछ बोले पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद उसने बारी-बारी से 4 तिलियां जलाकर चारों तरफ फेंककर आग लगा दी।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author Chouhan

Reporter

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login