Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान उन पॉपलर स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल है, जिनकी एक झलक लोग देखना चाहते हैं। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि तैमूर अभी एक साल के भी नहीं हुए है और लोगों में उनके प्रति दीवानगी देखते ही बनती है।
पटौडी खानदान के इस नन्हें नवाब की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। तैमूर की नई तस्वीरें सामने आई है और इस बार भी तैमूर अपनी क्यूटनेस से आपका दिल एक बार फिर से जीत लेंगे। तस्वीर में तैमूर सफेद रंग के पजामा शूट में नजर आ रहे हैं और तस्वीर देखकर आपको समझ आ जाएगा कि तैमूर दिन भर मस्ती करने के बाद अब सोने का मन बना रहे हैं।
Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.