नई दिल्ली: कोलकाता हाईकोर्ट के गिरफ्तार पूर्व न्यायाधीश सीएस कर्णन को सरकारी SSKM अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, और उन्हें प्रेसीडेंसी जेल अस्पताल ले जाया गया है। ऐसा उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद किया गया है। SSKM अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और हमने उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लिया। हालांकि, उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखे जाने की जरूरत है। कर्णन को कल रात स्स््यरू अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बता दें कि सिने में दर्द और बैचेनी की शिकायत के बाद उन्हें 22 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधार गृह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह इस समय प्रेसीडेंसी सुधार गृह (जेल) अस्पताल में हैं। डॉक्टर उन पर नजर रख रहे हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने नौ मई को कर्णन को न्यायालय की अवमानना के अपराध में छह महीने के जेल की सजा सुनाई थी। उनकी गिरफ्तारी तक उनका कोई अता पता नहीं था। सुप्रीम कोर्ट की सात सदस्यीय पीठ ने कर्णन को भारत के प्रधान न्यायाधीश और उच्चतर न्यायपालिका के अन्य न्यायाधीशों के खिलाफ अपनी टिप्पणियों से अदालत की अवमानना करने का दोषी ठहराया था। कर्णन इस महीने की शुरूआत में सेवानिवृत्त हो गये थे।
पूर्व जज कर्णन की हालत में सुधार, अस्पताल से भेजे गए जेल
Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.
Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.