close
घटना

असम के धुबरी जिले में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 10 हुई

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

असम में दूसरी बार आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण राज्य में जान माल का भारी नुकसान हुआ है। राज्य का धुबरी जिला बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। हालांकि जिले की सभी नदियों में तेजी से जलस्तर कम हुआ है लेकिन जिले में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। मरने वालों में तीन छोटे छोटे बच्चे और दो किशोर शामिल हैं। जिला प्रशासन के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

दूसरी बार आई बाढ़ से जिले के 682 गांवों के 11 लाख 32 हजार 262 लोग प्रभावित हैं। हाल में जितनी बार बाढ़ आई है, उसके मुकाबले पहली बार धुबरी जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी बार आई बाढ़ में जो लोग मारे गए हैं उनमें शाहित खातुन(6), सालेहा बेवा(45), खोलिदुर रहमान(17), जादुलाल रबी दास(45), इला बोस(65), उमेश रे(30),खादिजा खातून(8), अकिनुर इस्लाम(02), मेंगल चौधरी(22) और मोहेश्वर रॉय(12) शामिल हैं। जिले के 52 गांव अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। कुल 41 हजार 656 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

जिले में बाढ़ प्रबंधन के नोडल ऑफिसर और असिस्टेंट कमिश्नर जिंतु बोरा ने कहा कि बाढ़ के कारण होने वाले नुकसान को कम करने के लिए पूरी कोशिशें की जा रही है। हालांकि बाढ़ में जिन्होंने अपने रिश्तेदारों को खोया है उन परिवारों के नुकसान की हम किसी तरह भरपाई तो नहीं कर सकते लेकिन हम जल्द से जल्द 4 लाख रुपए का मुआवजा जारी करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी जानकारी दी गई है कि चार परिवारों को पहले ही मुआवजे की राशि दी जा चुकी है। दो अन्य परिवारों को मंगलवार तक मुआवजा राशि दे दी जाएगी। जब प्रशासन को पुलिस रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी तब जिला प्रशासन शेष बचे पीडि़त परिवारों को मुआवजा राशि दे देगा। इस बीच ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर तेजी से कम हुआ है। फिलहाल नदी खतरे के निशान से कुछ ही ऊपर बह रही है। सोमवार को चंपामाती,गौरांग,गंगाधर और तिबकई नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही थी।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : popular

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
×