close
देश

आधार में नाम या पता गलत हो गया है तो घर बैठे सुधारने का ये है तरीका

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

आधार कार्ड को बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर नया मोबाइल नंबर लेने तक में जरूरी कर दिया गया है। अगर आपका आधार कार्ड बन गया है और उसमें नाम या पते में कोई गलती हो गई है तो आप इस गलती को घर बैठे ऑनलाइन सुधार सकते हैं। आइये हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे ऑनलाइन अपने आधार कार्ड में नाम और पते को सुधार सकते हैं। सबसे पहले सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल uidai.gov.in पर जाएं। यहां तीन विकल्प मिलेंगे। यहां पिंक कलर की पट्टी पर आधार अपडेट दिखाई देगा। ठीक इसके नीचे अपडेट आधार डिटेल (ऑनलाइन) पर क्लिक करें। इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। यहां पेज पर सबसे नीचे यह (To submit your update/ correction request please CLICK HERE) लिखा आ रहा होगा। अब इस पर क्लिक करें।

इस पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुल जाएगा। यहां अपना आधार नंबर लिखें। इसके बाद आपको रजिस्टर किए हुए मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड मिलेगा। इसके बाद ओटीपी डालकर अपडेट पोर्टल पर जाएं। अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिस पर नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में सुधार करने का विकल्प आएगा। अब आपको नाम और पते में सुधार करना है तो इसमें नाम और पते के सामने बने बॉक्स में क्लिक करके सबमिट करना होगा। इसके बाद वह पेज खुल जाएगा जहां नाम और पते में सुधार किया जा सकता है। अब यहां गलती ठीक कर दें।

अपलोड डॉक्यूमेंट:- अब आपने जिस बदलाव के लिए आवेदन दिया है। उससे संबंधित डॉक्यमेंट्स भी देने होंगे। नाम और पते में बदलाव के लिए आपको इससे संबंधित डॉक्यूमेंट देने होंगे। नाम में बदलाव के लिए आपको प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी (पहचान पत्र) देना होगा।

पहचान पत्र के लिए ये डॉक्यूमेंट मान्य हैं- पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन/ पीडीएस फोटो कार्ड, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस। इनके अलावा और भी कुछ और डॉक्यूमेंट्स हैं, इसकी जानकारी आधार की साइट पर दी गई है।

पते में बदलाव के लिए प्रूफ ऑफ एड्रेस देना पड़ेगा। इसके लिए ये डॉक्यूमेंट मान्य हैं- पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, बैंक पासबुक, पोस्ट ऑफिस अकाउंट पासबुक, राशन कार्ड और वोटर कार्ड। इनके अलावा और भी कुछ और डॉक्यूमेंट्स हैं, इसकी जानकारी आधार की साइट पर दी गई है।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : featured

The author raj

Reporter, ChhotiKashi.com

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
×