close
देश

प्रियंका गांधी को डेंगू बुखार, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू बुखार है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद उन्हें आज (25 अगस्त को) दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले उनके भाई राहुल गांधी को भी वायरल फीवर हुआ था। इस वजह से वो कई दिनों तक सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर थे। सोनिया गांधी भी बीमार होने की स्थिति में सर गंगा राम अस्पताल में ही भर्ती होती हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से बड़े स्तर पर परिवर्तन की बातें सामने आती रही हैं। जिसमें कहा जाता रहा है कि राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है लेकिन इसी महीने के शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी को सौंपी जा सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार दरअसल बीते 8 अगस्त (2017) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई थी। बैठक भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर बातचीत के लिए बुलाई गई लेकिन तब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिमाग में ऐसा कुछ चल रहा था जिसका अंदाजा शायद ही किसी को हो। सोनिया गांधी ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से पूछा कि क्या प्रिंयका गांधी को कांग्रेस का वर्किंग अध्यक्ष बनाया जाता है? इस मामले में सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी पूछा। खबर के अनुसार ये सुनकर सभी वरिष्ठ नेता चौंक गए। लेकिन किसी ने इस प्रस्ताव पर अपना विरोध दर्ज नहीं कराया।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : popular

The author raj

Reporter, ChhotiKashi.com

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
×