close
धर्म-ज्योतिष

राशिफल : 25 जून : कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

आज भी सूर्य और चन्द्रमा दोनों ही मिथुन राशि में विध्यमान रहेंगे, इन दोनों को आज पुनर्वसु नक्षत्र का साथ मिलेगा। इन ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर कितना पड़ेगा, आइए आज के राशिफल से जानते हैं इसके बारे में…….

मेष :-

मेष राशि के जातक बीती बातों को छोड़ वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें, आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक हो सकता है।

वृष :-

वृष राशि के जातक किसी बड़े खर्च को लेकर चिंतित रहेंगे, वहीं आर्थिक वृद्धि से मन में प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भविष्य संबंधी चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा।

कर्क :-

कर्क राशि के जातक जिन कामों को नहीं करना चाहते हैं उन्ही कामों को करना पड़ेगा, महत्वाकांक्षाओं के पूरा न होने से मन दुखी होगा।

सिंह :-

सिंह राशि के जातक नाजुक स्थिति मे विवेक से काम लें, मन की निराशा किसी कार्य में रुचि लेने में बाधक बनेगी।

कन्या :-

कन्या राशि के जातकों में आज उत्साह का अभाव रहेगा, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है।

तुला :-

नए कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। सब कुछ सामान्य होते हुए भी किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातकों पर कार्य का अत्यधिक बोझ रहेगा, ज्यादा काम करने से मन परेशान होगा।

धनु :-

धनु राशि के जातकों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधा होगी, लेकिन परेशान होने की बजाय सोच-समझकर निर्णय लें।

मकर :-

मकर राशि के जातक प्रतिकूल स्थिति में भी घर के वातावरण को खुशहाल बनाने का प्रयास करें, पारिवारिक समस्याओं को हल करने में मन केंद्रित होगा।

कुंभ :-

कुछ संबंधों के प्रति मन गलत भावनाओं से प्रभावित रहेगा, विरोधियों के विरोध करने से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां का सामना करना पड़ेगा।

मीन :-

काम करने वालों को आज आपसे जलन हो सकती है, बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

Leave a Response

Close
Login
Close
Login