close
मनोरंजन

तारक मेहता की बबीता के बारे में चौकाने वाले खुलासे

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

मशहूर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता भी प्यार में धोखा खा चुकी है। मुनमुन दत्ता और एक्टर अरमान कोहली लिव इन रिलेशनशिप में थे। साल 2008 में मुनमुन दत्ता ने अरमान कोहली के साथ डेटिंग शुरू की थी और इसी साल मुनमुन का अरमान कोहली से ब्रेक अप हो गया।

अरमान कोहली करता था मुनमुन दत्ता से मारपीट

अरमान कोहली से मुनमुन दत्ता के ब्रेकअप की वजह थी अरमान का गुस्सा। बताया जाता है कि वैलेंटाइन्स डे के दिन अरमान कोहली ने मुनमुन दत्ता की पिटाई कर दी थी। मुनमुन दत्ता ने इसको लेकर पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। टीवी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा का कहना है कि वह मुनमुन दत्ता के साथ हुई मारपीट की गवाह है। बकौल डॉली बिंद्रा,अरमान कोहली हमेशा मुनमुन दत्ता के साथ गलत बर्ताव करता था। मॉरीशस में हॉलीडे के दौरान हर रोज अरमान मुनमुन को पीटता था।

अरमान कोहली के खिलाफ की थी पुलिस में शिकायत

डॉली बिंद्रा के मुताबिक जब मुनमुन दत्ता मदद के लिए चिल्लाते हुए अपने घर से बाहर आई तो मैंने और मेरे पति कैजाद ने बीच बचाव की कोशिश की। इस दौरान अरमान ने हमसे भी गलत बर्ताव किया। बताया जाता है कि इस घटना के बाद मुनमुन दत्ता ने पुलिस थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। मामला कोर्ट में चला। अरमान कोर्ट में दोषी पाए गए और उन पर फाइन लगाया गया। इस घटना का मुनमुन दत्ता पर इतना असर पड़ा कि इसके बाद उन्होंने किसी से रिलेशनशिप नहीं रखी। वह अभी तक सिंगल ही है।

दिलीप जोशी ने दिलाया था बबीता का रोल

मुनमुन दत्ता को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का रोल जेठालाल यानि दिलीप जोशी ने ही दिलवाया था। दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता जीटीवी पर प्रसारित सीरियल हम सब बाराती में साथ काम कर चुके थे। जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए कास्टिंग हो रही थी तो दिलीप जोशी ने निर्माता असित मोदी को मुनमुन दत्ता की सिफारिश की। खुद मुनमुन ने यह बात कबूल करते हुए बताया था कि वह हमेशा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहती थी।

दिलीप जोशी की एहसानमंद है मुनमुन दत्ता

बकौल मुनमुन,जब मैं पुणे में पढ़ रही थी तब मैंने ग्लैडरेग्स के लिए ऑडिशन दिया। इस ऑडिशन ने ही मेरी पहचान मुंबई से कराई। जब मैं मुंबई आई तो मैं किसी को नहीं जानती थी। किसी ने मुझे काम दिलाने में मदद नहीं की। मैंने कुछ दिन विज्ञापन और रैम्प शो किए। इसके बाद मुझे हम सब बाराती सीरियल के लिए ऑफर मिला। मैंने और दिलीप जी ने हम सब बाराती में साथ काम किया था,इसलिए हम एक दूसरे को जानते थे। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का किरदार दिलाने के लिए दिलीप जी ने ही मेरे नाम की सिफारिश की थी। उनकी वजह से ही ये रोल मुझे मिला था। मैं इसका क्रेडिट दिलीप जी को देती हूं।

सबसे ज्यादा कमाई करती है मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस है। वे हर साल करीब 2 करोड़ की कमाई कर लेती है। उनकी वर्थ करीब 10 करोड़ रुपए है। मुनमुन दत्ता फिलहाल सिंगल है और वह किसी को डेट नहीं कर रही है। उनका फिलहाल शादी करने का कोई इरादा नहीं है। मुनमुन दत्ता का मानना है कि रिश्ते और शादी में कमिटमेंट और समय की जरूरत होती है और उनके पास वक्त नहीं है। वह दुनिया घूमने में अपना वक्त बिताना चाहती है। वह सैटल होने से पहले जिंदगी को समझना चाहती है। बकौल मुनमुन दत्ता, शादी से पहले मुझे बहुत कुछ करना है। मैं दुनिया घूमना चाहती हूं। मूवीज में काम करना चाहती हूं और शादी के बंधन में बंधने से पहले पूरी तरह जिंदगी जीना चाहती हूं क्योंकि शादी के बंधन में बहुत जिम्मेदारियां होती है। मैं फिलहाल अपने प्रति उत्तरदायी हूं,इसलिए मैं बहुत खुश हूं। मैं हर पल एंजॉय कर रही हूं।

किसी को टच नहीं करने देती है मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता को पसंद नहीं है कि सीरियल में कोई साथी कलाकार उन्हें टच करें। इसी बर्ताव के कारण उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कुछ एपीसोड से दूर रखा गया था। बताया जाता है कि मुनमुन दत्ता को शुरू से ये पसंद नहीं था कि ब्लैक स्किन वाले अय्यर (तनुज महाशब्दे) की पत्नी का रोल करे। मुनमुन ने शुरुआत में ही इस पर नाखुशी जाहिर की थी इसलिए वह तनुज से दूर रहती थी। बताया जाता है कि जब सीरियल के लिए होली का दृश्य फिल्माया जा रहा था तो मुनमुन ने साफ कह दिया था कि कोई अपरिचत व्यक्ति उन्हें टच नहीं करेगा। साथ ही मुनमुन ने बदसूरत साइड आर्टिस्ट को भी छूने से मना कर दिया था। मुनमुन ने चिल्लाते हुए कहा था छी….मैं नहीं चाहती कि वह मुझे टच करे। किसी को मुझे छूने की इजाजत कैसे दी जा सकती है? मुनमुन के इस बर्ताव से हर कोई अचंभित था। आखिरकार निर्देशक धर्मेश मेहता ने मुनमुन को कुछ एपीसोड के लिए बाहर कर दिया। हालांकि मुनमुन ने इस खबर को गलत बताया था। उनका कहना था कि हम सभी सकारात्मक माहौल में काम करते हैं और इसलिए हम सभी सफल हैं। मेरे पिता अस्पताल में भर्ती थे इसलिए मैं कोलकाता में थी। इसी कारण मैं कुछ एपीसोड नहीं कर पाई थी।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : featured

Leave a Response

Close
Login
Close
Login