close
वायरल

असम रायफल के जवान की पेट दर्द से मौत, सेना के जवानों ने दी अंतिम विदाई

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

सिलचर

असम रायफल के वारंट आफिसर गोविंद सिंह देउपा का असम के सिलचर में आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके बाद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया जहां उनके अंतिम संस्कार रामगंगा नदी किनारे किया गया।

थल के भकुंडा गांव निवासी गोविंद सिंह देऊपा असम रायफल में वारंट आफिसर थे। गत 25 सितंबर को गोविंद सिंह के पेट में दर्द हुआ और उन्हें सिलचर के सेना अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद गुरुवार को जवान के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भकुंडा लाया गया। जहां पार्थिव शरीर के पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया परिवार का रो रो कर बुरा हाल था।

गांव से उनकी शवयात्रा निकली जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। थल में रामगंगा नदी तट पर जवान की अंत्येष्टि की गई। मृतक जवान के 15 वर्षीय पुत्र भरत सिंह देउपा ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर 3-कुमाऊ रायफल के मेजर आलोक सिंह, असम रायफल के सूबेदार धन सिंह गुसाई ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाए।

इसके साथ ही सेना के 15 जवानों के दल ने उन्हें अंतिम सलामी भी दी । मृतक वारंट आफिसर की तीन पुत्रियां और एक पुत्र है।आपको बता दें की मृतक जवान की केवल तीन साल की सेवा शेष बची थी।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : popular

Leave a Response

Close
Login
Close
Login