close
राज्य

अच्छी खबर : राजस्थान कर्मचारियों को दिपावली पर मिल सकता है तोहफा

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

जयपुर। राज्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को एक तोहफा दे सकती है। यह तोहफा 7वें वेतनमान के रूप में होगा, जो अक्टूबर से लागू होना है। यह लागू होने पर कर्मचारियों का वेतन 14 फीसदी बढ़ जाएगा। इसके लिए डीसी सामंत पे कमेटी की सिफारिशों को कैबिनेट ने सर्कुलेशन के जरिए मंजूरी दे दी है। यह सर्कुलेशन मुख्यमंत्री के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद यह वेतनमान लागू हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन एक नवंबर को 7वें वेतनमान के अनुसार मिल सकेगा। कैबिनेट ने सर्कुलेशन मुख्यमंत्री की मंजूरी के लिए भेजा हुआ। मंजूरी मिलने के बाद एक अक्टूबर माह की सैलेरी बढ़कर मिलेगी। मंजूरी मिलने के बाद बढ़ा वेतनमान इसी साल जनवरी से लागू हो सकता है, लेकिन इसका एरियर अगले साल से किस्तों में मिल सकता है। सातवें वेतनमान के तहत फिलहाल कर्मचारियों का वेतन और पेंशन ही बढ़ेगी। भत्तों के संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : popular

Leave a Response

Close
Login
Close
Login