close
रोचक खबरें

फेसबुक से शुरू हुई थी लव स्टोरी, व्हाट्सएप पर हुआ एंड

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

झांसी।

झांसी के एक सर्राफा कारोबारी की पत्नी ने बेटे के साथ ट्रेन से कूद कर सुसाइड कर लिया। बता दें कि दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी, जो प्यार में बदली थी। लेकिन किसे पता था कि फेसबुक से शुरू हुए इस प्यार का अंत व्हाट्सएप पर होगा।

सुसाइड से पहले महिला ने पति को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा था- मैं तुम से बहुत प्यार करती हूं, इसलिए छोड़कर जा रही हूं। अब मुलाकात पोस्टमॉर्टम हाउस (मुर्दाघर) में होगी।

कोतवाली इलाके के परसठ के रहने वाले आशीष सोनी गोल्ड ज्वैलरी बनाने का काम करते हैं। घर पर पत्नी और बेटे के अलावा उनकी भांजी भी साथ रहती है। रविवार को सोनी की भांजी का उनके बेटे हर्ष से किसी बात पर झगड़ा हुआ। इसी को लेकर पति-पत्नी में भी अनबन हो गई।

झगड़े के बाद 35 साल की सुनीता अपने 11 साल के बेटे हर्ष को लेकर निकल गई। वो घर से सीधे रेलवे स्टेशन पहुंची और दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। अंबाबाय पुल से उसने बेटे के साथ छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पहुंची सीपरी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जहां उनकी पहचान सुनीता और हर्ष के रूप में हुई।

फेसबुक पर शुरू हुई यह लव स्टोरी व्हॉट्सएप के मैसेज पर खत्म हुई। सुनीता की यह तीसरी शादी थी, जबकि आशीष सोनी की दूसरी।

सुनीता बिहार के पटना की रहने वाली थी। उसकी दो शादियां हो चुकी थीं। पहले पति से उसका हर्ष नाम का 11 साल का बेटा भी था। वहीं, आशीष पहली पत्नी से अलग हो चुका था। फेसबुक पर जब उसकी बात सुनीता से हुई तो दोनों की कैमिस्ट्री जम गई।

फेसबुक पर परवान चढ़ी दोस्ती प्यार में बदली और बात शादी तक पहुंच गई। दोनों ने 12 जुलाई 2016 को झांसी में शादी की थी। दोनों के बीच सब अच्छा था, लेकिन एक झगड़े ने कहानी खत्म कर दी।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : popular

Leave a Response

Close
Login
Close
Login