close
राज्य

झगड़े की शिकायत करने पहुंचे लोगों ने एएसआई से की हाथापाई, महिला सहित चार गिरफ्तार

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के पहाड़ी थाने में एएसआई के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को आपसी झगड़े की शिकायत करने पहुंचे एक पक्ष के लोगों ने एएसआई के साथ हाथापाई कर दी। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बुराना में सडक़ किनारे निर्माण को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों को पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद कर रखा था। इनके बीच वापस झगड़ा होने पर दोनों पक्षों ने थाने पर रिपोर्ट दी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

बताया जा रहा है कि गुुुरुवार दोपहर बलवीर सिंह पक्ष शिकायत करने थाने पहुंचा। यहां थाने पर संबंधित पक्ष से एएसआई धर्मपाल सिंह समझाइश कर रहे थे। बहस होने पर बलवीर की पत्नी भगवती व अन्य ने एएसआई के साथ हाथापाई कर दी। हंगामा देख अन्य स्टाफ ने महिला व अन्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला व उसके साथ आए लोगों ने एएसआई के साथ दुव्र्यवहार किया है। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

The author Chouhan

Reporter

Leave a Response

Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login
Close
Login