close
राज्य

बीकानेर में बीजेपी कार्यकर्ता अब खेलेंगे कबड्डी, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी देंगे मार्गदर्शन

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

बीकानेर, (छोटीकाशी डॉट कॉम ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आदेश अनुसार भाजपा मूल संगठन द्वारा बीकानेर (शहर) ‘कब्बड़ी खेल प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाजयूमो बीकानेर शहर प्रतियोगिता में सहयोगी के रूप में कार्य करेगा जिसके लिए भाजयूमो पदाधिकारियों को मंडल सह-संयोजक बनाया जाएगा जिनकी बैठक गुरुवार को दोपहर बाद 4 बजे भाजयूमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सेनी बीकानेर आकर लेंगे व इस प्रतियोगिता के कार्य को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन करेंगे। भाजयूमो जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी ने बताया शहर बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य से चर्चा कर भाजयूमो जिला पदाधिकारियों को मंडल वार कबड्डी प्रतियोगिता के सह संयोजक नियुक्त किया है, रानी बाजार मंडल मनीष सोनी, पुराना शहर मंडल दुर्गाशंकर व्यास, लालगढ मंडल रवि पारीक, नयाशहर मंडल में दुष्यंत तंवर, जूनागढ़ मंडल ओमदीप शर्मा, जस्सुसर मंडल में विष्णु साध, गंगाशहर मंडल में रामदेव राड, गोपेश्वर मंडल में सावन गहलोत को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : popular

The author mediarajiv

Reporter

Leave a Response

Close
Login
Close
Login