मुंबई – लीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने काम को परफैक्ट बनाने के लिए एक एक बारिकी पर काम करते हैं। रणवीर फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में क्रूर शासक अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, रणवीर ने इस रोल के लिए बहुत मेहनत की। इस रोल के लिए उन्होंने खुद को अपने अपार्टमेंट में हफ्तों बंद रखा, ताकि वो अपना दिमाग इस किरदार के लिए तैयार कर सकें।
फिल्म की शूटिंग भी लगभग एक साल से हो रही है। इसलिए उसी किरदार में इतने लंबे समय तक बने रहना मुश्किल था। इससे उनके व्यवहार में भी बहुत परिवर्तन आ गया। उनके दोस्तों ने उन्हें सलाह दी है कि इस समस्या से बाहर आने के लिए उन्हें मनोचिकित्सक की मदद लेनी चाहिए।
सेट पर भी उनके व्यवहार की बहुत चर्चा हो रही थी। कभी-कभी वो डार्क मूड में रहते थे और चाहते थे कि कोई उनके आस-पास ना आए। अब मनोचिकित्सक के पास जाना ही सही उपाय है। उन्होंने खुद को चियर करने के लिए एक लग्जरी कार भी खरीदी है। वो फिल्म के हर शेड्यूल के बाद हॉलीडे पर भी जाते थे।