close
देश

केरल में भाजपा की ‘जन रक्षा यात्रा में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ

Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.
पय्यानूर (केरल)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज केरल में भाजपा की जन रक्षा यात्रा में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ शामिल हुए। भाजपा ने योगी को यात्रा में बुला कर अपनी हिंदुत्व वाली छवि को और राज्य में और प्रबल करने का प्रयास किया है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ माकपा की कथित हिंसा को लेकर विरोध जताने के लिए मंगलवार को 15 दिन की पदयात्रा शुरू की थी। भगवा पार्टी केरल में वाम दलों को एक कड़ी चुनौती पेश करने वाली पार्टी के तौर पर उभर रही है। शाह ने पहले दिन लगभग 9 किलोमीटर की पदयात्रा की थी।
पय्यानूर से शुरू होकर जन रक्षा यात्रा राज्य से होते हुए 17 अक्तूबर को तिरूवनंतपुरम में जाकर संपन्न होगी। इस मार्च में कई केन्द्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। भाजपा का आरोप है कि राज्य में वर्ष 2001 के बाद से 120 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है जिनमें से 84 लोग केवल कन्नूर में मारे गए। गत वर्ष माकपा के सत्ता में आने के बाद से कन्नूर में 14 लोग मारे जा चुके हैं। माकपा ने राजनीतिक हत्याओं में उसकी सरकार और नेतृत्व की संलिप्तता से इंकार किया है और भाजपा और आरएसएस पर हिंसा का आरोप लगाया है।
उधर, राज्य में सत्तारुढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को केरल के सुविधासम्पन्न सरकारी अस्पतालों का जायजा लेने के लिये आमंत्रित किया है ताकि वह अपने राज्य में अस्पतालों की बदहाली को दूर करने का सबक ले सकें। माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने भी योगी को भाजपा के अन्य नेताओं और मुख्यमंत्रियों को भी केरल के अस्पताल देखने के लिये अपने साथ लेकर आने की पेशकश की है।
Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.
Tags : popular

Leave a Response

Close
Login
Close
Login